होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

UMANG के 6 साल पूरे होने पर टैगलाइन लेखन प्रतियोगिता

UMANG के 6 साल पूरे होने पर  टैगलाइन लेखन प्रतियोगिता
प्रारंभ तिथि :
Nov 13, 2023
अंतिम तिथि :
Dec 13, 2023
18:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result Submission Closed

राष्ट्रीय ई-शासन प्रभाग यानी राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD), इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय, UMANG की 6वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक टैगलाइन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

राष्ट्रीय ई-शासन प्रभाग यानी राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD), इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय, UMANG की 6वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक टैगलाइन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को व्यापक विषय माना जा सकता हैः
कैसे UMANG ऐप ने नागरिकों के जीवन को आसान बना दिया है।
डिजिटल इंडिया के युग में UMANG प्लेटफ़ॉर्म की अनुकूलता
जीवन को आसान बनाने में UMANG का योगदान
UMANG ऐप के इस्तेमाल से आपके जीवन में क्या बदलाव आया है? इसके फायदों के बारे में बताना।
UMANG ऐप को सुपर ऐप क्यों कहा जाता है?

UMANG (यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस), डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की एक प्रमुख पहल है, जो बहुत सी सरकारी सेवाओं तक सिंगल पॉइंट पहुँच प्रदान करता है। यह एक मास्टर एप्लिकेशन के रूप में काम करता है, जो कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आदि जैसे अलग-अलग क्षेत्रों की सेवाओं को एक जगह पर प्रदान करता है और यूज़र को केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों और उनकी एजेंसियों से ई-सेवाओं तक पहुँचने में मदद करता है।
UMANG ऐप एक 'मोबाइल फ़र्स्ट' रणनीति के ज़रिए यूज़र को फ़ोन पर संचालन प्रदान करने सुविधा देता है। यह ऐप कई भाषाओँ में उपलब्ध है जिसे NeGD, MeitY द्वारा विकसित और संचालित किया गया है, ताकि भारत में मोबाइल संचालन को तेज़ी से ट्रैक किया जा सके और कई मोबाइल ऐप्स को प्रबंधित करने में यूज़र को होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके।

UMANG के 6 साल पूरे होने के मौके पर, नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD), माईगव के सहयोग से, नागरिकों को एक टैगलाइन लिखने के लिए आमंत्रित करता है, जो डिजिटल इंडिया के मिशन और मूल्यों को समाहित करे और UMANG प्लेटफ़ॉर्म के महत्व को बताने के लिए जश्न मनाने वाला संदेश के रूप में काम करे।

पुरस्कार :

विजेता एंट्री को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पहला पुरस्कार- 7,500/- रूपये
दूसरा पुरस्कार- 5,000/- रूपये
तीसरा पुरस्कार- 3,500/- रूपये
7 सांत्वना पुरस्कार: प्रत्येक को 1,500/- रूपये

सबमिशन फॉर्मेट:
1. MS वर्ड दस्तावेज़ या PDF फाइल।
2. टैगलाइन संक्षिप्त और अधिकतम 7 शब्दों तक सीमित होनी चाहिए।
3. टैगलाइन हिंदी या अंग्रेजी भाषा में ही होनी चाहिए।

यहां क्लिक करें , यहाँ क्लिक करें। pdf (123.55 KB)

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
2217
कुल
0
स्वीकृत
2217
समीक्षा के तहत
Reset