होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

GOV.IN AppStore के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

GOV.IN AppStore के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
Start Date :
Mar 05, 2024
Last Date :
Apr 05, 2024
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
Submission Closed

GOV.IN AppStore (www.apps.mgov.gov.in) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के मार्गदर्शन में C-DAC मुंबई द्वारा भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित AppStore है, जो नागरिक-केंद्रित मोबाइल ऐप्स को होस्ट करने के लिए उपलब्ध है

GOV.IN AppStore (www.apps.mgov.gov.in) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के मार्गदर्शन में C-DAC मुंबई द्वारा भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित AppStore है, जो नागरिक-केंद्रित मोबाइल ऐप्स को होस्ट करने के लिए उपलब्ध है

यह भारतीय मोबाइल ऐप डेवलपर्स द्वारा विकसित मोबाइल ऐप के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद इकोसिस्टम है। इन-हाउस परीक्षण प्रक्रिया विश्वसनीय है और डेवलपर्स को ऐप में सुरक्षा गड़बड़ियों के बारे में जागरूक करती है। ऐप्स की टेस्टिंग और होस्टिंग की पूरी प्रक्रिया मुफ़्त है।

C-DAC मुंबई, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), के सहयोग से माईगव GOV.IN AppStore स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें नेशनल m Seva AppStore के सार और भावना के बारे में बताया गया है।

स्लोगन (नारा) लेखन प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैंः-
1. GOV.IN AppStore के बारे में डेवलपर और नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना (apps.mgov.gov.in)
2. फ़ोकस क्षेत्रों की प्रासंगिकता की समझ को बढ़ावा देना।
3. भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, सुरक्षित ऐप होस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म पर नागरिकों को रचनात्मक रूप से अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना।

तकनीकी पैरामीटर:
1. स्लोगन (नारा) ओरिजिनल होना चाहिए।
2. यह आसान भाषा में लिखा होना चाहिए और अंग्रेजी और हिंदी दोनों में हो सकता है।
3. व्याकरण की दृष्टि से स्लोगन सही होना चाहिए और वाक्यों की शब्द सीमा 10 शब्द होनी चाहिए।
4. इस स्लोगन (नारा) को आत्मनिर्भर भारत मिशन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सामने लाना चाहिए।
5. हर उम्मीदवार सिर्फ़ एक स्लोगन (नारा) तैयार कर सकता है।

चयन प्रक्रिया:
1. स्लोगन एंट्री को एक स्लोगन -आपका Name.docx/.doc/. PDF फ़ॉर्मेट में आपकी संपर्क जानकारी के साथ में सबमिट किया जाना चाहिए।
2. ऊपर बताए गए विनिर्देश का पालन न करने पर आपको अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
3. समिति द्वारा एंट्रीज़ का चयन और उनको शॉर्टलिस्ट बेहतरीन अवधारणा, सही फॉर्मेट और रचनात्मक कल्पना के आधार पर किया जाएगा।

पुरस्कार:
सभी टॉप 5 विजेताओं को ₹5000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

यहां क्लिक करें , नियम और शर्तों के लिए। (PDF 136)

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
1552
Total
0
Approved
1552
Under Review