होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

IMD के 150वें वर्षगांठ के उपलक्ष में लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता

IMD के 150वें वर्षगांठ के उपलक्ष में लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता
प्रारंभ तिथि :
Sep 26, 2023
अंतिम तिथि :
Oct 15, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result Submission Closed

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी इंडिया मीटीऑरलाजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी और 2024-2025 में यह विभाग देश की सेवा के 150 साल पूरे कर रहा है। IMD उन शुरुआती सरकारी विभागों में से एक है...

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी इंडिया मीटीऑरलाजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी और 2024-2025 में यह विभाग देश की सेवा के 150 साल पूरे कर रहा है। IMD उन शुरुआती सरकारी विभागों में से एक है, जिसे खास तौर पर भारतीय उपमहाद्वीप में मौसम संबंधी घटनाओं के व्यवस्थित अवलोकन, नियमित रिपोर्टिंग और वैज्ञानिक पूर्वानुमान के लिए बनाया गया था। आधुनिक भौतिक विज्ञान के एक वर्ग के रूप में मौसम विज्ञान का विकास, इसका बहुत बड़ा श्रेय उन वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों के योगदान को जाता है, जो IMD की 150 सालों की शानदार यात्रा के दौरान इससे जुड़े थे।

150वें वर्षगांठ के उपलक्ष में, IMD जनवरी 2024 से शुरू होने वाले जश्न की योजना बना रहा है जो पुरे साल तक चलेगा। IMD इस अवधि के दौरान, मौसम विज्ञान और वायुमंडलीय विज्ञान के रूप में करियर के बारे में जानने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके साथ संवादात्मक सत्रों के अलावा कई कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सेमिनारों का आयोजन करेगा।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का वर्णन करने के लिए, IMD, माईगव के साथ मिलकर, IMD के 150वें साल के लिए लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इस उपलब्धि की याद में आपको एक आकर्षक लोगो डिज़ाइन करने के लिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

तकनीकी मापदंड:
1. प्रतिभागी को लोगो की हाई-रिज़ॉल्यूशन (600 dpi) इमेज केवल JPEG, PNG, BMP या TIFF SVG फ़ॉर्मेट में सबमिट करनी होगी।
2. लोगो आकर्षक और स्केलेबल होना चाहिए। IMD के प्रचार के लिए लोगो वेबसाइट/ सोशल मीडिया जैसे Twitter/ Facebook, प्रेस रिलीज़, और प्रिंट करने योग्य जैसे स्टेशनरी, साइनेज, लेबल वगैरह, मैगज़ीन, विज्ञापन, होल्डिंग्स, स्टैंडी, पोस्टर, ब्रोशर,लीफलेट, पैम्फलेट, स्मृति चिन्ह और अन्य प्रचार और मार्केटिंग सामग्री पर इस्तेमाल करने योग्य होना चाहिए।
3. विजेता को डिज़ाइन किए गए लोगो की ओरिजनल ओपन-सोर्स फ़ाइल देनी होगी।
4. स्क्रीन पर लोगो 100% करके देखने पर साफ (पिक्सेल्ड या बिट-मैप नहीं) दिखना चाहिए।
5. एंट्री कम्प्रेस्ड या सेल्फ-एक्सट्रैक्टिंग फ़ॉर्मेट में सबमिट नहीं की जानी चाहिए।
6. लोगो के डिज़ाइन पर इंप्रिंट या वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।
7. सभी फॉन्ट को आउटलाइन/कर्व्स में बदला जाना चाहिए।
8. लोगो डिज़ाइन में इस्तेमाल किए गए टेक्स्ट केवल हिंदी/अंग्रेज़ी में होने चाहिए।
9. लोगो IMD के आधिकारिक लोगो से मिलता हुआ होना चाहिए।
10. लोगो डिज़ाइन में राष्ट्रीय तिरंगे में रंगों के संयोजन/व्यवस्था की कलात्मक अभिव्यक्तियाँ शामिल होनी चाहिए।
11. लोगो में '150' दिखना चाहिए।
12. लोगो में मौसम विज्ञान के तत्व दिखाई देने चाहिए या उनमें शामिल होने चाहिए।
13. लोगो मौसम, जलवायु और IMD की उपलब्धियों पर आधारित होना चाहिए।

पुरस्कार:
1. पहले विजेता को ₹15,000/- रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा
2. दूसरे विजेता (अगर कोई हो) को ₹10,000/- रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा
3. तीसरे विजेता (अगर कोई हो) को ₹5,000/- रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा

यहां क्लिक करें यहां क्लिक करें

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
691
कुल
0
स्वीकृत
691
समीक्षा के तहत
Reset