होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

रामपुर रज़ा पुस्तकालय के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक लोगो डिज़ाइन करें

रामपुर रज़ा पुस्तकालय के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक लोगो डिज़ाइन करें
प्रारंभ तिथि :
Sep 06, 2023
अंतिम तिथि :
Sep 20, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result Submission Closed

रामपुर रज़ा पुस्तकालय, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय महत्व के एक स्वायत्त संस्थान का दर्जा रखता है जो हामिद मंजिल के परिसर में स्थित है। यह दुनिया की सांस्कृतिक विरासत...

रामपुर रज़ा पुस्तकालय,भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की है हामिद मंजिल के परिसर में स्थित है। यह दुनिया की सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान के खजाने के शानदार, अद्वितीय भंडार में से एक है। इस पुताकालय की स्थापना 7 अक्टूबर 1774 को रामपुर राज्य के पहले नवाब, नवाब फैज़ुल्लाह खान द्वारा की गई थी।

पुस्तकालय में लगभग 17,000 हस्तलिपियाँ हैं और ये बहुमूल्य वस्तुओं का संग्रह है जिसमें 4000 चित्रों के साथ 150 सचित्र हस्तलिपियाँ, 35 एल्बम में 1,000 लघु चित्रकारी, 84 सुलेख एल्बम में इस्लामी सुलेख के 2,000 नमूने, 300 कला वस्तुएं, 1300 ऐतिहासिक सिक्के और लगभग 64,000 मुद्रित पुस्तकें शामिल हैं।

इस समृद्ध संग्रह में कला वस्तुएं, खगोलीय उपकरण और ऐतिहासिक सिक्के भी शामिल हैं। पुस्तकालय में प्राचीन और मध्यकालीन भाषाएँ जैसे अरबी, फ़ारसी, संस्कृत, तुर्की, पुश्तो, हिंदी और उर्दू भाषाएँ शामिल हैं। इन भाषाओं की हस्तलिपियाँ इतिहास, दर्शन, धर्म, विज्ञान, साहित्य, कला और वास्तुकला सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों का वर्णन करती हैं। लघु चित्रकारी में तुर्क-मंगोल, मुगल, फारसी, राजपूत, डेकानी, पहाड़ी, अवध और एंग्लो-यूरोपीय कला विद्यालय के चित्र शामिल हैं जिन्हें शोध विद्वानों के लिए काफी मूल्यवान माना जाता है। हस्तलिपियों के अलावा, मुद्रित पुस्तक अनुभाग का अपना अलग महत्व है और इस अनुभाग में सैकड़ों बहुमूल्य अरबी, फ़ारसी, उर्दू और हिंदी पुस्तकें शामिल हैं, जो अब खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि इनकी नई कॉपी नहीं बनाई जा रही है और ये शोध कार्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं इसलिए इन्हें सावधानीपूर्वक संरक्षित रखा गया है।

पुस्तकालय के 250 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, रामपुर रज़ा पुस्तकालय लोगो डिजाइन करने के लिए MyGov के प्लेटफार्म पर एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसका उपयोग सभी प्रचार गतिविधियों, प्रदर्शनियों और मुद्रित सामग्रियों में किया जाएगा। पुस्तकालय ने इस उत्सव के लिए उपयोग किए जाने वाले लोगो डिज़ाइन के लिए सभी नागरिकों को आमंत्रित किया है। एक ऐसा लोगो डिज़ाइन करें जो रामपुर रज़ा पुस्तकालय की 250 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को सबसे शानदार तरीके से चित्रित करे। जीतने वाले डिज़ाइन का उपयोग पूरे वर्ष 250वें उत्सव की सभी सामग्रियों में किया जाएगा।

रामपुर रज़ा पुस्तकालय के स्थापना दिवस 7 अक्टूबर 2023 के दिन लोगो लॉन्च किया जाएगा।

पुरस्कार का विवरण

विजेता एंट्री को 11000 रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, 10 सबसे अच्छी एंट्रीज़ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

यहां क्लिक करें यहाँ क्लिक करें।

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
472
कुल
0
स्वीकृत
472
समीक्षा के तहत