Start Date
27/11/2026 - 12:00
End Date
04/12/2026 - 23:45
Time zone: IST (GMT +5.30 Hrs)
Created:
27/11/2026
34
Total Comments
14
Users Participated
Tune in to 140th Episode of Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 29th November 2026
Prime Minister Shri Narendra Modi addresses the nation through his Radio Address, Mann Ki Baat. This month's episode sees citizens from various corners of the nation addressing their questions and suggestions to PM Modi. #mannkibaat #pmmodi #narendramodi
2 weeks ago
I request the Hon’ble Prime Minister to address youth unemployment, the gap between education and practical skills, and the challenges faced by rural students. He could also highlight the importance of critical thinking, scientific awareness, responsible use of AI and preserving Indian languages. Young people need equal opportunities, proper guidance and platforms to showcase their talents. Investing in youth is investing in India's future.
2 weeks ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।
मैं जागृत श्रीवास्तव, अहमदाबाद से एक कंप्यूटर इंजीनियर हूँ। आपके नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व डिजिटल और भौतिक विकास (जैसे साबरमती रिवरफ्रंट और डिजिटल इंडिया) से प्रेरित होकर, मैं नदियों की स्वच्छता और सनातन परंपरा के संतुलन पर एक विचार साझा करना चाहता हूँ।
समस्या और आस्था: आज नदियों में फैला प्लास्टिक व कचरा मुख्य चिंता है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार अस्थि विसर्जन और कुछ ऊर्जा-आधारित अनुष्ठानों का बहते जल में विलीन होना अनिवार्य है।
समाधान (स्मार्ट चैनल मॉडल): घाटों पर दो समर्पित चैनल बनें—पहला, सामान्य पूजा हेतु स्मार्ट फिल्ट्रेशन चैनल (सेंसर/जालियों द्वारा फूल अलग कर रीसाइक्लिंग हेतु); दूसरा, अस्थि व विशेष अनुष्ठान हेतु निर्बाध प्रवाह चैनल (AI कैमरों व जवाबदेह स्वयंसेवकों द्वारा प्लास्टिक पर पूर्ण रोक)।
शुरुआती खर्च आ सकता है, पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए यह पूरी तरह संभव है। यहाँ संक्षेप में लिख रहा हूँ; विस्तृत योजना संलग्न पीडीएफ में है।
सादर,
जागृत श्रीवास्तव
(0.46 MB)
2 weeks ago
Writing
मन की बात: गाँव, आदिवासी युवा और राष्ट्र निर्माण से विकसित भारत 2047 का संकल्प
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,
सादर प्रणाम!
आपके लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से मैं देश के करोड़ों नागरिकों तक एक महत्वपूर्ण विचार पहुँचाना चाहता हूँ। मेरा सुझाव है कि भारत के प्रत्येक गाँव, आदिवासी क्षेत्र और दूरस्थ ग्रामीण अंचल के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जाए।
मेरा सुझाव: एक गाँव – एक युवा नेतृत्व – विकसित भारत का संकल्प
भारत की वास्तविक शक्ति उसके गाँवों, किसानों, आदिवासी समुदायों, प्राकृतिक संसाधनों और युवाओं में बसती है। यदि गाँव का युवा जागरूक, शिक्षित, आत्मनिर्भर और नेतृत्व करने में सक्षम होगा, तो भारत का भविष्य और अधिक मजबूत होगा।
छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में प्राकृतिक संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान, संस्कृति और युवा शक्ति की अपार संभावनाएँ हैं। यहाँ के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन अनेक
2 weeks ago
सेवा में,
माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी,
प्रधानमंत्री,
भारत सरकार,
प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली।
विषय : छतों पर पक्षियों के लिए दाना डालने के साथ-साथ सरकारी कृषि भूमि पर पक्षियों एवं वन्यजीवों के लिए भोजन और पानी की स्थायी व्यवस्था किए जाने के संबंध में।
(0.57 MB)
2 weeks ago
"आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मेरा सुझाव है कि न्यायालय (court) के नियम गणित (math) की तरह बिल्कुल स्पष्ट होने चाहिए। जैसे गणित में चाहे आप पूरा सवाल कितना भी सही करें, लेकिन अगर एक जगह भी गलत कर दें तो पूरा गणित गलत हो जाता है।
आज समाज में स्थिति यह बन गई है कि किसी पर केस होने की बात सुनो, तो लोग तुरंत कहते हैं—'केस तो झूठा ही होगा!' आज झूठे केस दर्ज कराना और अदालतों में गलत व मनगढ़ंत बयान देना एक आम 'ट्रेंड' बन गया है, जिससे बेकसूर फँस रहे हैं।
इसलिए, मेरा कड़ा सुझाव है कि न्याय व्यवस्था में ऐसा नियम होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति अदालत में झूठ बोले या गलत बयान दे, उसका पूरा पक्ष या दावा गणित की तरह तुरंत 'शून्य' (Zero) घोषित कर दिया जाए। जब लोगों को यह डर होगा कि एक भी झूठ बोलते ही उनकी सारी सही बात भी खत्म और मामला शून्य हो जाएगा, तब अदालत में कोई झूठ बोलने की हिम्मत ही नहीं करेगा। इससे झूठे मामलों का यह ट्रेंड रुकेगा और बेकसूरों को सच्चा न्याय मिलेगा।"
2 weeks ago
Respected Prime Minister,
I hope this message finds you in good health and high spirits. Thank you for your continued dedication, vision, and tireless efforts toward the progress and well-being of our nation.
I am writing to share a humble suggestion that could make a meaningful difference to our country's environment and air quality. I kindly request you to consider appealing to every shop owner and office owner across India, whether small or large, to keep at least one plant, even the smallest potted plant, at their workplace or storefront.
This simple and accessible step would not only contribute to improving the Air Quality Index (AQI) in our towns and cities, but would also serve as a daily visual reminder that positively influences every customer, visitor, and citizen to value greenery and adopt eco-friendly habits in their own lives. An encouraging message from your office has the power to turn this small gesture into a widespread, impactful movement across the nation.
2 weeks ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी
हमारे नये युवाओं की सोच बिल्कुल अलग है और इसी अलग सोच के साथ हम हमारे भारत देश का नाम और उसका सम्मान उचा करना चाहते है अर्थात हमे भी आपके साथ एक बार मन की बात मे आयोजित कर हमे भी एक बार सेवा का मोका दीजिये
धन्यवाद।
2 weeks ago
मेरा नाम दिल्पेश पाटीदार है। मैं राजस्थान का एक विद्यार्थी हूँ और वर्तमान में कक्षा 9 में पढ़ता हूँ।
आदरणीय महोदय
मुझे लगता है कि आज के युवाओं को दोष देना बहुत आसान हो गया है। कोई कहता है कि आज के बच्चे संस्कार भूल गए हैं, कोई कहता है कि उनमें अनुशासन नहीं है, तो कोई सोशल मीडिया को सारी समस्याओं की जड़ मानता है।
लेकिन क्या कभी हमने यह समझने की कोशिश की है कि आखिर आज का युवा ऐसा क्यों सोचता है? मन में क्या चल रहा है?
हर युवा के अपने सपने हैं। कोई अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहता है, कोई देश के लिए कुछ करना चाहता है, तो कोई अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। लेकिन कई बार परिवार की उम्मीदें, समाज का दबाव और असफलता का डर उसके रास्ते को मुश्किल बना देते हैं।
मेरी नजर में युवाओं को सिर्फ उपदेश देने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें समझने, उनकी बात सुनने और सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उनकी गलतियों पर उन्हें अपमानित करने के बजाय उनका मार्गदर्शन किया जाना चाहिए।
मैं यह भी मानता हूँ कि समाज में युवाओं को अपनी अलग सोच रखने और पुरानी परंपराओं पर सवाल उठाने की आजादी हो
2 weeks ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, प्रणाम।
मैं साक्षी जायसवाल, नई दिल्ली से कक्षा 9 की छात्रा हूँ। देश बदलने के लिए हमें बड़े होने का इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है।
पिछले महीने मेरे पड़ोस के एक बुजुर्ग अंकल साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्हें स्मार्टफोन चलाना ठीक से नहीं आता था। तब मुझे लगा कि हम स्कूली छात्र, जो तकनीक को अच्छे से समझते हैं, देश की बहुत बड़ी सेवा कर सकते हैं।
मेरा सुझाव है कि हर स्कूल में 'डिजिटल सुरक्षा मित्र' अभियान शुरू हो। इसके तहत हर छात्र महीने में सिर्फ़ दो घंटे अपने घर और मोहल्ले के बुजुर्गों को ओटीपी, फर्जी कॉल और साइबर फ्रॉड से बचना सिखाए। मैंने अपने पार्क में इसकी शुरुआत कर दी है।
अगर देश के करोड़ों बच्चे यह ज़िम्मेदारी ले लें, तो हम पूरे भारत को साइबर अपराध से सुरक्षित बना सकते हैं। छोटा सा यह कदम हमारे देश को सच में बदल सकता है।
साक्षी जायसवाल
नई दिल्ली।
2 weeks ago
नमस्ते आदरणीय प्रधानमंत्री जी
मेरा नाम साक्षी जायसवाल है और मैं नई दिल्ली से कक्षा 9वीं की एक छात्रा हूं। मैं अपने परिवार के साथ नियमित रूप से 'मन की बात' सुनती हूं। जब मैं इस कार्यक्रम के ज़रिए देश के बच्चों और युवाओं की प्रेरणादायक कहानियां सुनती हूं, तो मेरे अंदर भी देश के लिए कुछ अच्छा करने का जज़्बा जाग उठता है।
सर, कक्षा 9वीं में आने के बाद पढ़ाई का स्तर बदल जाता है और भविष्य को लेकर मन में कई सवाल व हल्का डर भी रहता है। लेकिन आपकी बातों से हमें एहसास होता है कि सिर्फ किताबी नंबर ही सब कुछ नहीं हैं, बल्कि आत्मविश्वास और कुछ नया सीखने की ललक ही असली सफलता दिलाती है। आज हम लड़कियां विज्ञान, खेल, कला और तकनीक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
मैंने और मेरी सहेलियों ने मिलकर अपने आसपास स्वच्छता रखने और छोटे बच्चों को पढ़ाने की एक छोटी सी पहल शुरू की है। मेरा आपसे निवेदन है कि आने वाले एपिसोड में आप हम जैसे स्कूली बच्चों के लिए बिना किसी डर के सही करियर चुनने पर अपने विचार ज़रूर साझा करें।
आपकी
साक्षी जायसवाल (नई दिल्ली)