Start Date
27/11/2026 - 12:00
End Date
04/12/2026 - 23:45
Time zone: IST (GMT +5.30 Hrs)
Created:
27/11/2026
32
Total Comments
14
Users Participated
Tune in to 140th Episode of Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 29th November 2026
Prime Minister Shri Narendra Modi addresses the nation through his Radio Address, Mann Ki Baat. This month's episode sees citizens from various corners of the nation addressing their questions and suggestions to PM Modi. #mannkibaat #pmmodi #narendramodi
2 weeks 2 days ago
Respect PM Sir, i m from kanpur, please do something for unemployment , corruption , jobs...please add my story in man ki bhaat.
2 weeks 2 days ago
Respect PM Sir,
From Telangana Nagarkurnool district Kalwakurthy One Young Youth G shiva kumar was Donated 79% Of liver and Saved a Life Of His Brother In Law. he was just 27 yrs old and he lost his parents. Also He was a Agricultural Content Creator where he has a 7lakh followers. he motivating many near by youth and making awareness on organ donation after death and before death which cannot be damage out health and we have to work for our society and family by him. so please add his story in man ki bhaat for inspiring many in country.
2 weeks 3 days ago
To,
Prime Minister of India
shri Narendra Modi sir
Respected sir,
I'm Kashish wanted to tell you my man ki baat. India has many temples & national social services volenteer in every college in every corner of the city & state. if every volunteer come to help to educate underprivileged students of the society at every temples then it will be very beneficial for lower class society.
& indian schools & colleges should also teach the students युद्धकौशल & patriotism for the protection of the country.
2 weeks 3 days ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
मैं किसानों के हित और कल्याण के लिए कुछ सुझाव देना चाहता हूँ।
1. किसान यूनिक आईडी: सभी किसानों का एक डेटाबेस बनाया जाए और प्रत्येक किसान परिवार को एक यूनिक किसान आईडी दी जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ आसानी से मिल सके।
2. कृषि निगरानी और फसल बीमा: हर राज्य में कृषि डेटा केंद्र बनाए जाएँ, जहाँ मौसम और फसलों की जानकारी पर नजर रखी जाए। साथ ही, किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए फसल बीमा की सुविधा दी जाए।
धन्यवाद!
2 weeks 3 days ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
मैं हमारे किसानों के समर्थन और कल्याण के लिए निम्नलिखित सुझाव साझा करना चाहता हूँ:
तटीय जल समाधान: सूखे की स्थिति से निपटने और अंतर्देशीय जल स्रोतों पर दबाव कम करने के लिए, जहाँ भी संभव हो, तटीय शहरों में समुद्री जल विलवणीकरण (Desalination) परियोजनाएं शुरू की जानी चाहिए।
कृत्रिम झीलें और ड्रोन सिंचाई: अंतर्देशीय क्षेत्रों में, आसपास के चिह्नित गाँवों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए कृषि समूहों (Farm Clusters) के पास कृत्रिम झीलों का निर्माण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही खेतों तक ड्रोन के माध्यम से पानी और कृषि आदानों की आपूर्ति की संभावनाओं को भी तलाशा जाना चाहिए।
आपके बहुमूल्य समय और विचार के लिए धन्यवाद।
जय हिंद।
2 weeks 3 days ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
मैं हमारे किसानों के समर्थन और कल्याण के लिए निम्नलिखित सुझाव साझा करना चाहता हूँ:
1. किसान डेटाबेस और यूनिक आईडी: राज्य सरकारों को सभी किसानों का एक एकीकृत डेटाबेस तैयार करना चाहिए और प्रत्येक किसान परिवार को एक 'यूनिक किसान आईडी' (Unique Farmer ID) प्रदान करनी चाहिए, जिससे सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
2. कृषि निगरानी और फसल बीमा: राज्यों को कृषि गतिविधियों और मौसम संबंधी जोखिमों की निगरानी के लिए 'एयर ट्रैफिक कंट्रोल' की तर्ज पर समर्पित कृषि डेटा केंद्र स्थापित करने चाहिए। इसके साथ ही, किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए व्यापक फसल बीमा को अनिवार्य किया जाना चाहिए।
2 weeks 3 days ago
Dear Sir,
I suggest these farm and irrigation reforms:
1. Family Farmer IDs: States can issue family IDs tracking household members, land holdings, crop cycles, and seasonal income for targeted aid.
2. Data & Support Centers: Monitor real-time crop sowing and coverage while staff provide continuous guidance on modern farming and water use.
3. Universal Crop Protection: Mandate comprehensive crop coverage across all farms to safeguard against weather losses.
4. Water Infrastructure: Build coastal seawater desalination plants and artificial lakes near inland farm clusters for year-round irrigation.
5. Drone Irrigation: Use agricultural drones to transport and spray water from nearby lakes onto fields during dry spells.
6. Market & Relief Support: Strengthen procurement for unsold produce and organize charity sports or film events to raise welfare funds
2 weeks 3 days ago
विषय: भारतीय पारंपरिक कृषि एवं प्राकृतिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का सुझाव
आदरणीय प्रधानमंत्री जी
मेरा नाम चंद्रकांत रावत है। मध्य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में इतिहास विषय का स्नातकोत्तर विद्यार्थी हूँ।
भारत की ज्ञान परंपरा केवल हमारे ग्रंथों और इतिहास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कृषि, प्रकृति और पर्यावरण के साथ संतुलित जीवन जीने के अनेक व्यावहारिक अनुभव भी शामिल हैं।
पहल की जा सकती~
1. विश्वविद्यालयों में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रायोगिक उद्यान: ऐसे उद्यान विकसित किए जाएँ जहाँ विद्यार्थी फसल चक्र, मिश्रित खेती, स्थानीय बीज संरक्षण और प्राकृतिक खाद बनाने जैसी पारंपरिक कृषि पद्धतियों को स्वयं सीख सकें।
2. परंपरा और विज्ञान का समन्वय: औषधीय पौधों, स्थानीय वनस्पतियों तथा प्राकृतिक संसाधनों के पारंपरिक उपयोगों का आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों से परीक्षण किया जाए.3. किसानों और विद्यार्थियों के बीच संवाद: विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी स्थानीय किसानों से और उनके पीढ़ियों से अनुभवों का वैज्ञानिक अध्ययरें।
2 weeks 3 days ago
भारत सरकार से निवेदन है कि वो अपने मन की बात में जनता को बताएं और जागरूक करें कि वह हमारे स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम Bharos का इस्तेमाल करें , और उससे पहले मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप Bharos ऑपरेटिंग सिस्टम आम जनता के लिए उपलब्ध करवाए ताकि हम भारत को विकसित बनाने में हम अपनी एहम भूमिका निभा सके।
Bharos के बारे में भी और स्वदेशी मोबाइल फोन जो भारत में बनने वाले हैं उसके बारे में भी मन की बात में जरूर बताएं।
और सबसे important बात वो ये है कि भारत सरकार डाटा प्रोटक्शन बोर्ड में चेयरपर्सन और मेंबर्स को नियुक्त करने पर तेजी से काम करें,, ताकि समय रहते consent managers की रजिस्ट्रेशन चालू हो सके।
2 weeks 3 days ago
मैं मोदी सरकार से निवेदन करता हूं कि आप अपने मन की बात में जनता को यह बताने का कष्ट करें कि भ्रष्टाचार कब खत्म होगा क्योंकि भ्रष्टाचार भारत को विकसित बनने में रुकावटें डाल रहा है ,, करप्शन को लेकर भारत सरकार को मन की बात में जनता से जरूर discuss करें।
और भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए देश में हर दिन साइबर अटैक होते रहते हैं और साइबर सेल वालों के पास 1000 नए मामले हर रोज जाते हैं। जो कि अपने आप में एक गंभीर विषय है। केवल साइबर दोस्त अभियान चलाने से साइबर फ्रॉड या cyber अटैक को रोका नहीं जा सकता, उसको रोकने के लिए भारत सरकार को ground लेबल पर मजबूती से कदम उठाने पड़ेंगे। ये एक गंभीर विषय है इस पर मन की बात में चर्चा होनी चाहिए।
तीसरा है कि भारत सरकार ने देश में नशे को खत्म करने के लिए क्या विशेष कदम उठाए हैं इसको लेकर मन की बात में चर्चा होनी चाहिए।
जय हिंद।