होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

स्वच्छ भारत पर कविता लेखन प्रतियोगिता

स्वच्छ भारत पर कविता लेखन प्रतियोगिता
शुरू होने की तिथि :
Sep 17, 2024
अंतिम तिथि :
Oct 02, 2024
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

ऐसी कविताएँ लिखें जो स्वच्छता को प्रेरित करती हैं!

ऐसी कविताएँ लिखें जो स्वच्छता को प्रेरित करती हैं!

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) , माईगव, के सहयोग से, आपको अपनी काव्यात्मक रचनात्मकता का उपयोग करके स्वच्छ भारत मिशन के लिए कविताएँ और छंद तैयार करने के लिए आमंत्रित करता है, जो इस थीम, स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, और साथ में स्वच्छता के सिद्धांतों का समर्थन करती हैं जिसमें सामुदायिक भावना और मिशन के 10 साल के प्रभाव को उजागर करना शामिल है। आपकी कविता मिशन के संदेश को देश भर में फैलाने में एक शक्तिशाली आवाज़ हो सकती है। अपनी काव्य-प्रतिभा का इस्तेमाल करके बदलाव लाने और एक स्वच्छ, हरित भारत को प्रेरित करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं!

कविता के सुझाए गए थीम::
1. ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करती है और साथी नागरिकों को स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करती है। ऐसी कविताएँ जो उन कार्यों को प्रेरित करती हैं जिनसे रहने की जगह और पर्यावरण को साफ़-सुथरा बनाया जा सकता है।
2. स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल: आपके घर, शहर, गांव और देश की स्वच्छता पर मिशन का प्रभाव।
3. सामुदायिक भावना: साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तियों और समुदायों के सामूहिक प्रयासों का जश्न मनाएं। बदलाव लाने में सहयोग और एकता की कविताओं पर प्रकाश डालें।
4. साफ़-सफ़ाई के माध्यम से बदलाव: पर्यावरण और जीवन के बदलाव में साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता कैसे योगदान देती है, इसका पता लगाएं। प्रदूषण से शुद्धता तक की यात्रा का चित्रण करें।
5. प्रकृति और पर्यावरण: साफ़-सफ़ाई और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बीच संबंधों पर विचार करना। आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को स्वच्छ रखने के महत्व पर जोर देना।
6. अभिनव समाधान: साफ़-सफ़ाई से जुड़ी आम चुनौतियों के लिए रचनात्मक और अभिनव समाधानों पर प्रकाश डालना । उन सफल पहलों और व्यावहारिक तरीकों का जश्न मनाना जिन्होंने प्रभाव डाला है।
7. वेस्ट टू वेल्थ: ऐसी पहलें जो कचरे से खजाना बनाने में चैंपियन बनीं
8. RRR सेंटर: आपके नज़दीक के स्थानीय RRR सेंटर का प्रभाव

फ़ॉर्मेट:
1. कविताएँ किसी भी शैली या फॉर्मफ्री छंद, हाइकू, सॉनेट आदि में हो सकती हैं।
2. लंबाई10 पंक्तियों तक (लगभग 100 शब्द)।
3. भाषा: सबमिशन अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में हो सकते हैं।

निर्णय लेने का मापदंड: एंट्री का मूल्यांकन निम्नलिखित के आधार पर किया जाएगाः
1. रचनात्मकता और नयापन: थीम की अनोखी अभिव्यक्ति और भाषा का अभिनव उपयोग।
2. प्रासंगिकता: स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों और मूल्यों के साथ तालमेल बिठाना।
3. प्रभाव: भावनाओं को जगाने, कार्रवाई को प्रेरित करने और एक मजबूत संदेश देने की क्षमता।
4.स्पष्टता: विचारों का स्पष्ट और प्रभावी संचार।

अतिरिक्त जानकारीः
1. अपनी कविता सबमिट करके, आप स्वच्छ भारत और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) की प्रचार सामग्री में इसके इस्तेमाल की अनुमति देते हैं।
2. सुनिश्चित करें कि आपकी कविता प्रतियोगिता के दिशानिर्देशों का पालन करती है और इसमें आपत्तिजनक या अनुचित सामग्री शामिल नहीं है।

पुरस्कार:
1. पहला पुरस्कार: ₹50,000
2. दूसरा पुरस्कार: ₹30,000
3. तीसरा पुरस्कार: ₹20,000
4. विशेष उल्लेख: 5 अतिरिक्त एंट्री के लिए प्रत्येक के लिए ₹ 10,000

तकनीकी पैरामीटर्स:
1. कविताओं का टाइटल होना चाहिए और इसकी लंबाई 500 से 750 शब्दों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए (टाइटल को छोड़कर)। शब्द सीमा को पार करने पर कविताओं को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
2. रचना की भाषा अंग्रेजी और हिंदी में होनी चाहिए, और उन्हें यूनिकोड फ़ॉन्ट में टाइप किया जाना चाहिए।
3. कविताएँ साफ़, पढ़ने योग्य और डाउनलोड करने योग्य PDF फ़ॉर्मेट में ही सबमिट की जानी चाहिए।

यहां क्लिक करें नियम और शर्तों के लिए। (PDF-121 KB)

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
129
कुल
60
स्वीकृत
69
समीक्षा हो रही है