होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

नशा मुक्त भारत अभियान परिवर्तन की कहानियाँ प्रतियोगिता

नशा मुक्त भारत अभियान परिवर्तन की कहानियाँ प्रतियोगिता
शुरू करने की तारीखः
Jul 31, 2024
अंतिम तिथि :
Sep 15, 2024
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

मादक द्रव्यों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। इससे निपटने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की शुरुआत की।

मादक द्रव्यों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। इससे निपटने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की शुरुआत की। यह NMBA अभियान रोकथाम, मूल्यांकन, उपचार, पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन), आफ्टरकेयर, सार्वजनिक जानकारी के प्रसार और सामुदायिक जागरूकता पहलों का समन्वय करता है। शुरुआत में 272 संवेदनशील जिलों को लक्षित करते हुए, NMBA का देश भर में विस्तार हुआ है, जिससे यह 11.20 करोड़ से अधिक व्यक्तियों तक पहुंच गया हैं। साझेदारी के माध्यम से, NMBA ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देता है, कलंक को कम करता है, और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम में स्वीकार्यता और जवाबदेही को बढ़ावा देता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से माईगव सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नशा मुक्त भारत अभियान परिवर्तन की कहानियाँ प्रतियोगिता, की कहानियाँ प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी रिकवरी की कहानी सबमिट करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। प्रतिभागी मादक द्रव्यों के सेवन पर काबू पाने की अपनी निजी यात्रा, मिली सहायता, और ठीक होने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को शेयर करते हैं।

प्रतियोगिता का उद्देश्य शक्तिशाली प्रशंसापत्र शेयर करके मादक पदार्थों की लत और रिकवरी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह आशा को प्रेरित करने, कलंक को कम करने, समझ को बढ़ावा देने और संसाधनों, सहायता समूहों और इलाज के विकल्पों के बारे में जानकारी देने का प्रयास करता है। यह गतिविधि उन लोगों की सराहना करती है जो सफलतापूर्वक ठीक हो गए हैं और इस गतिविधि में निरंतर सहायता और देखभाल के महत्व पर ज़ोर दिया जाता है।

यहाँ क्लिक करें नियमों और शर्तों के लिए। (PDF 141 KB)

मंत्रालय से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए, कृपया सीधे मंत्रालय की वेबसाइट पर विजिट करें

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
661
कुल
78
स्वीकृत
583
समीक्षा के तहत
Reset