होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

जीवन को चलते रहने दें- जिंगल लेखन प्रतियोगिता

जीवन को चलते रहने दें- जिंगल लेखन प्रतियोगिता
प्रारंभ तिथि :
Aug 19, 2023
अंतिम तिथि :
Sep 30, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result सबमिशन बंद

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 1 जुलाई, 2023 को अंगदान महोत्सव अभियान शुरू हुआ, यह अभियान इसीलिए शुरू किया गया ताकि देश भर में अंगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस अभियान के हिस्से के तौर पर,...

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 1 जुलाई, 2023 को अंगदान महोत्सव अभियान शुरू हुआ, यह अभियान इसीलिए शुरू किया गया ताकि देश भर में अंगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस अभियान के हिस्से के तौर पर, पहले सफल मृत दाता अंग प्रत्यारोपण की याद में 3 अगस्त 2023 को भारतीय अंग दान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पहला अंग प्रत्यारोपण, हृदय प्रत्यारोपण था जो 8 जुलाई 1994 को “मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम” लागू होने के बाद किया गया था।जुलाई 2023 के महीने को ऑर्गन डोनेशन माह के रूप में मनाया जा रहा है,जिसके दौरान कई तरह की जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

अभियान को एक कदम आगे बढ़ाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन यानी नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) माईगव प्लैटफ़ॉर्म के सहयोग से अंग दान पर “जीवन को चलते रहने दें, किसी के लिए एक नई शुरुआत बनें - जिंगल लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन कर रहा है।

प्रतिभागी अपनी रचनाएँ PDF फ़ॉर्मेट में सबमिट कर सकते हैं।

चुनी हुई शीर्ष प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार:
- पहला विजेता - 5,000/- रुपये
- दूसरा विजेता - 3,000/- रुपये
- तीसरा विजेता - 2,000/- रुपये

अन्य 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार - 1,000/- रुपये

यहाँ क्लिक करें यहां क्लिक करें। (PDF 216 KB)

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
766
कुल
0
स्वीकृत
766
समीक्षा के तहत
Reset