होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन

नए आपराधिक कानूनों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

प्रारंभ तिथि :
Jun 18, 2024
अंतिम तिथि :
Jul 18, 2024
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

गृह मंत्रालय के अधीन आने वाला पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो यानी ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) माईगव के सहयोग से युवाओं और आम जनता के बीच इन तीन कानूनों को प्रचारित करने और उन्हें बेहतर ढंग से समझने के प्रयास में एक ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।

गृह मंत्रालय के अधीन आने वाला पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो यानी ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) गृह मंत्रालय के सहयोग से माईगव युवाओं और आम जनता के बीच इन तीन कानूनों को प्रचारित करने और उन्हें बेहतर ढंग से समझने के प्रयास में एक ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।

I. भारतीय न्याय संहिता, 2023
II. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023
III. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023

विषय :

निबंध प्रतियोगिता निम्नलिखित विषयों पर आयोजित की जा सकती है -
a. "आपराधिक कानूनों का विकास: आधुनिक चुनौतियों को अपनाना"
b. "न्याय और स्वाधीनता को संतुलित करनाः नए आपराधिक कानूनों के प्रभावों का आकलन करना"
c. "समकालीन आपराधिक कानूनों को आकार देने में प्रौद्योगिकी की भूमिका।"
d. "नए आपराधिक कानूनों में अनिवार्य न्यूनतम सजाओं के प्रभाव के बारे में जानना।"
e. "साइबर अपराध से निपटना: नए कानूनी ढांचे की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना"
f. "मानवाधिकार और नए आपराधिक कानून: बदलती दुनिया में संतुलन कायम करना"
g. नए आपराधिक कानून 2023- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के संदर्भ में

निबंध 1000 शब्दों की शब्द सीमा के अनुरूप होने चाहिए और उन्हें PDF फ़ॉर्मेट में होना चाहिए।

पुरस्कार:

पुरस्कार राशि इस प्रकार दी जाएगी -

पहला पुरस्कार - ₹10,000 / -
दूसरा पुरस्कार - ₹7,000 / -
तीसरा पुरस्कार - ₹5,000 / -
7 सांत्वना पुरस्कार - ₹1,000 /-प्रत्येक

यहां क्लिक करें नियम और शर्तें पढ़ने के लिए (PDF 606 KB)

इस मंत्रालय से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए, कृपया मंत्रालय की वेबसाइट लिंक पर सीधे कनेक्ट करें https://bprd.nic.in

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
532
कुल
305
स्वीकृत
227
समीक्षा के तहत
Reset