होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन
स्क्रीन रीडर आइकनस्क्रीन रीडर

मेगा टिंकरिंग दिवस 2025

मेगा टिंकरिंग दिवस 2025
शुरू होने की तारीखः
Jul 18, 2025
आखिरी तारीखः
Aug 18, 2025
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
Submission Closed

भारत ने स्कूली छात्रों में नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में जो उल्लेखनीय प्रगति की है, उसे मान्यता देने और और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अटल इनोवेशन मिशन 12 अगस्त, 2025 को मेगा टिंकरिंग डे आयोजित कर रहा है।

भारत ने स्कूली छात्रों में नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में जो उल्लेखनीय प्रगति की है, उसे मान्यता देने और और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अटल इनोवेशन मिशन 12 अगस्त, 2025 को मेगा टिंकरिंग डेआयोजित कर रहा है। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य अटल टिंकरिंग लैब्स के माध्यम से व्यावहारिक शिक्षा और तकनीकी खोज के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों को उजागर करना है। मेगा टिंकरिंग डे का उद्देश्य देशभर के 10,000 अटल टिंकरिंग लैब स्कूलों और उनसे जुड़े सभी हितधारकों को एकजुट करना है, ताकि टिंकरिंग और इनोवशन को एक राष्ट्रीय पहल का रूप दिया जा सके। इस एक-दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत सभी 10,000 ATL स्कूल एक साथ एक घंटे के लिए डू-इट-योरसेल्फ (DIY) प्रोजेक्ट बनाकर नवाचार की भावना का उत्सव मनाते हैं।

मेगा टिंकरिंग डे के उद्देश्य हैं-
1. छात्रों में नवाचार की भावना को बढ़ावा देना
2. एक ग्रुप में मिलकर एक सरल टिंकरिंग प्रोजेक्ट बनाना
3. भारत के सबसे बड़े टिंकरिंग इवेंट का हिस्सा बनें

गतिविधि
देश भर के स्कूल, अपने छात्रों, ATL प्रभारी, प्रिंसिपल, मेंटर, AIM टीम और पार्टनर के साथ, अपने-अपने ATL से वर्चुअली इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में, पूरे भारत में भाग लेने वाले छात्र एक ही दिन में सामूहिक रूप से किए जाने वाले अब तक के सबसे बड़े ग्लोबल टिंकरिंग इवेंट्स में से एक में साथ मिलकर एक इनोवेटिव प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। इस इवेंट के दौरान, भारत भर के सभी ATL साथ मिलकर 1 घंटे के लिए एक छोटा सा टिंकरिंग प्रोजेक्ट बनाएंगे।

यहां क्लिक करें ज़्यादा जानकारी के लिए

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियां