होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन
स्क्रीन रीडर आइकनस्क्रीन रीडर

IDY 2026 के अवसर पर ई-पोस्टर प्रतियोगिता

IDY 2026 के अवसर पर ई-पोस्टर प्रतियोगिता
प्रारंभ तिथि :
Mar 21, 2026
अंतिम तिथि :
Apr 20, 2026
15:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
Submission Closed

आयुष मंत्रालय, माईगव के सहयोग से, नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाने के लिए ई-पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। प्रतिभागी नीचे दिए गए किसी एक विषय पर ई-पोस्टर बना सकते हैं।

आयुष मंत्रालय माईगव के सहयोग से, नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाने के लिए ई-पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। प्रतिभागी नीचे दिए गए किसी एक विषय पर ई-पोस्टर बना सकते हैं।

ई-पोस्टरों के थीम्स:
1. बच्चों और किशोरों के लिए योग
2. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग
3. कार्यस्थल पर उत्पादकता के लिए योग
4. सकारात्मक स्वास्थ्य के लिए योग
5. हाइपरटेंशन के लिए योग
6. मोटापे के लिए योग
7. कैंसर के लिए योग
8. बुजुर्गों के लिए योग
9. हृदय रोग के लिए योग
10. माइग्रेन सिरदर्द के लिए योग
11. अस्थमा के लिए योग
12. मिर्गी के लिए योग
13. डिमेंशिया के लिए योग
14. आंतों के स्वास्थ्य के लिए योग
15. इम्युनिटी के लिए योग
16. तनाव प्रबंधन के लिए योग
17. पीठ के निचले हिस्से में दर्द के लिए योग
18. डिप्रेशन के लिए योग
19. चिंता के लिए योग
20. मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग
21. योगा का फ़िज़ियोलॉजी

तकनीकी पैरामीटर
1. ई पोस्टर pptx फॉर्मेट में होना चाहिए। अपने पोस्टर को एक ही स्लाइड का उपयोग करके MS-PowerPoint में बनाएं।
2. ई पोस्टर पोर्ट्रेट मोड में होना चाहिए और पोस्टर का आकार (PowerPoint पेज का आकार) 36” x 48” (चौड़ाई x ऊँचाई) होना चाहिए।
3. पोस्टर में टेक्स्ट के लिए फ़ॉन्ट साइज़ 24-36 पॉइंट के बीच होना चाहिए।
4. पोस्टर के शीर्षक में पोस्टर का मूल विषय होना चाहिए।
5. पोस्टर में मुख्य रूप से इन्फोग्राफिक्स और चित्र होने चाहिए और यह मूल होना चाहिए, कॉपीराइट उल्लंघन नहीं होना चाहिए और उचित चित्र/ग्राफिक्स का उपयोग होना चाहिए।
6. आप JPEG, BMP आदि चित्र दर्ज कर सकते हैं। चित्र, डायग्राम, ग्राफ, तालिकाएँ और चार्ट स्पष्ट रिज़ॉल्यूशन के होने चाहिए।
7. सभी ई-पोस्टरों में एक पंक्ति का प्रमाणन होना चाहिए। मैं (नाम दर्ज करें) प्रमाणित करता/करती हूँ कि यह ई-पोस्टर पूरी तरह से मेरे द्वारा बनाया गया है और किसी और का इस पर किसी प्रकार का कॉपीराइट दावा नहीं है।

निर्णय मानदंड
1. मौलिकता और रचनात्मकता: विषय की प्रस्तुति में कल्पनाशीलता, मानवीय संवेदना और एक नया दृष्टिकोण प्रदर्शित करना। असामान्य तरीके से, पारंपरिक सोच से हटकर सोचने की क्षमता।
2. सामग्री और संरचना: अपने विचारों को स्पष्ट और सुव्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करें। अपने विषय को पूर्ण रूप से विकसित करें और एक विचार से दूसरे विचार तक सहज रूप से जाने के लिए उचित संक्रमण का उपयोग करें।
3. विषय के पालन: ई-पोस्टर को विषय पर केंद्रित रहना चाहिए।
4. आपत्तिजनक शब्द, अपमानजनक शब्दों या किसी प्रकार के संकेतों/संकेतात्मक टिप्पणियों का उपयोग न करें।

परितोषण/पुरस्कार
टॉप 10 विजेताओं को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा

यहां क्लिक करें नियमों और शर्तों के लिए (PDF - 124 KB)

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
5107
कुल
0
स्वीकृत
5107
समीक्षा के तहत
Reset