होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन
स्क्रीन रीडर आइकनस्क्रीन रीडर

ड्रॉप द ऑयल चैलेंज: स्वस्थ भारत के लिए तेल-मुक्त खाना पकाने की चुनौती

ड्रॉप द ऑयल चैलेंज: स्वस्थ भारत के लिए तेल-मुक्त खाना पकाने की चुनौती
प्रारंभ तिथि :
May 05, 2026
अंतिम तिथि :
Jun 05, 2026
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के तेल की खपत कम करने और मोटापे से लड़ने के आह्वान के अनुरूप, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने माईगव के सहयोग से, पूरे भारत के नागरिकों को "ड्रॉप द ऑयल चैलेंज: स्वस्थ भारत के लिए तेल-मुक्त खाना पकाने की चुनौती" नामक एक रेसिपी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस प्रतियोगिता का विषय 'बिना तेल के खाना पकाना' है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के तेल की खपत कम करने और मोटापे से लड़ने के आह्वान के अनुरूप, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने माईगव के सहयोग से, पूरे भारत के नागरिकों को "ड्रॉप द ऑयल चैलेंज: एक स्वस्थ भारत के लिए तेल-मुक्त खाना पकाने की चुनौती" नामक एक रेसिपी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस प्रतियोगिता का विषय 'बिना तेल के खाना पकाना' है।

मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिनका अक्सर अत्यधिक तेल के सेवन से सीधा संबंध होता है, यह चुनौती लोगों को खाना पकाने के स्वस्थ तरीकों को अपनाने और स्वादिष्ट, तेल-रहित भोजन की संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रेरित करती है। यह रसोई में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने के साथ-साथ, सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का एक सुनहरा अवसर है।

इस चुनौती का उद्देश्य पूरे देश के लोगों को खाना पकाने और खाने के अपने तरीकों पर फिर से विचार करने के लिए प्रेरित करना है। प्रतिभागियों को ऐसी नई और तेल-रहित रेसिपी भेजने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ आकर्षक भी हों।

उद्देश्य: नागरिकों को स्वस्थ खाना पकाने को बढ़ावा देने और तेल की खपत कम करने के लिए, तेल-रहित नई रेसिपी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना।

सबमिशन से जुड़ी आवश्यकताएं:
प्रतिभागियों के लिए (PDF/Word फ़ॉर्मेट में) निम्नलिखित जानकारी प्रदान करना अनिवार्य है:
1. रेसिपी का नाम
2. सामग्री की सूची
3. कुकिंग की चरण-दर-चरण विधि
4. कुकिंग का समय (जैसे 30 मिनट)
5. सर्विंग्स (जैसे: 2 लोगों के लिए)
6. स्वास्थ्य लाभ (23 पॉइंट्स/लाइन्स में बताएं कि यह डिश हेल्दी क्यों है)

इसके अलावा, तैयार डिश की साफ़ तस्वीरें अपलोड करना अनिवार्य होगा (JPEG (.jpg/.jpeg) फ़ॉर्मेट में 2-3 हाई-रिज़ॉल्यूशन फ़ोटो)।
मौलिकता: रेसिपी मौलिक होनी चाहिए और किसी की नक़ल नहीं होनी चाहिए।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों के लिए अपनी प्रोफ़ाइल में एक वैध फ़ोन नंबर और ईमेल ID देना अनिवार्य है।
अपूर्ण प्रस्तुतियाँ अयोग्य घोषित की जा सकती हैं।

मूल्यांकन मानदंड:
प्रविष्टियों का मूल्यांकन विधिवत गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा।
मूल्यांकन के लिए मुख्य मापदंडों में शामिल हैं:
1. स्वास्थ्य स्तर
2. रचनात्मकता और नवाचार
3. बनाने में आसानी
4. प्रस्तुति

पुरस्कार :
विजेता रेसिपी का चयन विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा।
FSSAI द्वारा प्रतिभागियों को सराहना के ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँगे।
50 तक प्रविष्टियों को FSSAI की ओर से गिफ़्ट हैम्पर या सांत्वना पुरस्कार दिए जाएँगे।

यहां क्लिक करें नियमों और शर्तों के लिए (PDF - 324 KB)

इस कार्य के अंतर्गत प्रस्तुतियाँ
155
कुल
0
स्वीकृत
155
समीक्षा के तहत