होम | माईगव

ऐक्सेसिबिलिटी
सुगम्यता टूल
रंग समायोजन
टेक्स्ट आकार
नेविगेशन समायोजन
स्क्रीन रीडर आइकनस्क्रीन रीडर

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

बनाया गया : 09/01/2015
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में देश के विकास के लिए काम करने वाले तीन विभागों का एक संयोजन है। यह तीन विभाग इस प्रकार हैं:

रसायन और पेट्रो रसायन विभाग
उर्वरक विभाग
औषद विभाग

रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग 5.7.1991 से रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का हिस्सा रहा है। विभाग को रसायन एवं पेट्रो-रसायन उद्योगों की नीति, योजना, विकास और विनियमन की ज़िम्मेदारी दी गई है।

उर्वरक विभाग रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के दायरे में आता है। उर्वरक विभाग का मुख्य उद्देश्य देश में कृषि उत्पादन को उच्चतम सीमा तक बढ़ाने के लिए सस्ती कीमतों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

फार्मास्यूटिकल्स (औषध) विभाग 1 जुलाई, 2008 को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में बनाया गया था, ताकि उच्च क्षमता वाले औषधीय उद्योग के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके।