satyveer singh tyagi
1 year 10 months ago
आदरणीय पीएम, मैं डिफेंस PSU ऑर्डनेंस फैक्ट्री मुरादनगर (YIL) में इलेक्ट्रिकल इंजिनियर हूं, हमने अपने खुद के संसाधनों से एक पेट्रोल चलित मारुति जिप्सी कार को EV में बदला है , ये कार हमारे फैक्ट्री अहाते और आवासीय परिसर में सुरक्षा कर्मियों द्वारा लिए जाने वाले सुरक्षा भ्रमण के लिए काम में लाई जाती है, पहले ये कार परिसर के चार चक्कर लगाने में लगभग 1000 रुपए मूल्य का पेट्रोल खर्च करती थी लेकिन EV में बदल जाने के बाद ये लगभग 50 रुपए रोजाना की बिजली में चार्ज होकर परिसर के 4 चक्कर लगभग 60km चलती है , और हमे इससे लगभग 950 रुपए रोजाना की बचत हो रही है , जो सालाना लगभग 3.5 लाख होता है , मेरा सुझाव है कि हमारे रक्षा मंत्रालय में मिलिट्री कैंट या अन्य जगहों पर जहां आवासीय परिसर , या मिलिट्री क्षेत्र में निश्चित दूरी के लिए वाहन चलते है उनके लिए अपर्योज्य हो चुके वाहनों को EV में बदलकर लोकल कार्य के लिए काम में लाया जाए , ऐसा करने से कई हजार वाहनों द्वारा लाखो के खर्च होने वाले पेट्रोल डीजल की बचत तो होगी ,साथ साथ पर्यावरण के लिए भी अनुकूल रहेगा
सत्यवीर त्यागी
+91-9759714161
Like
(0)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
