Shailendra Kumar Nayak
7 months 1 week ago
मान. प्रधानमंत्री जी, सादर वंदेमातरम्!
स्वतंत्रता दिवस की 79 वाँ वर्षगाँठ पर आपके द्वारा दिए जाने वाले भाषण के लिए मैं, अपने निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषय पर आपका ध्यानाकर्षण चाहूंगा।
आपसे विनम्र निवेदन है कि इन बातों का समावेश आपके भाषण में ज़रूर कीजिएगा।
वृद्ध माता-पिता के प्रति सेवाभाव सहित उनके देखभाल हेतु युवा पीढ़ी को प्रेरित करने की नितांत आवश्यकता है।
नशामुक्त जीवन हेतु विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन ज़रूरी है, इसके लिए समाज के शिक्षित युवाओं को उनकी काउंसिलिंग हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है।
जीवन एक संघर्ष है, इसलिए निराशा को त्यागें, विद्यार्थियों और युवाओं को स्वयं के उद्यम और प्रतिभा के अनुसार स्वरोजगार एवं आर्थिक लाभ के लिए प्रयत्न करने हेतु संदेश ज़रूर देने का कष्ट कीजिएगा।
स्कूली पाठ्यक्रम में प्रकृति के संरक्षण में समर्पित विद्यार्थियों को शासकीय नौकरियों में बोनस देने की पहल हो। ताकि सभी युवा इसमें शामिल हो सकें।
गोमाता की सेवा करने वाले लोगों को पुरस्कार की घोषणा हो, ताकि भारत में गोमाता का संरक्षण एवं संवर्धन हो सके।
-Shailendra Nayak
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
