PriyamvadaChauhanJoshi
2 years 6 months ago
नमस्कार श्रीमान जी,
मेरा नाम प्रियंवदा चौहान जोशी है। मैं उत्तराखंड राज्य के चम्पावत जिले में एक दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र के विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हूँ। यहाँ के विद्यालयों में अध्यापकों के अथक परिश्रम के बाद भी बच्चे परीक्षाओं में आनुपातिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है, जिसका एक महत्त्वपूर्ण कारण
घर एवं समाज का वातावरण है एवं अन्य कारणों में से एक बच्चो में नशे की बढ़ती लत है। नशे की आदत बहुत छोटी उम्र में देखी जाने लगी है। इसका समाधान प्रत्येक स्तर पर किया जाना परम आवश्यक है। ये बच्चे देश का भविष्य हैं। जय हिन्द, जय भारत।
Like
(3)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
